देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में 210 किलोग्राम गांजा जब्त, तस्करी नेटवर्क के तीन सदस्य गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के पूर्व कामेंग जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत 210 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया है और तस्करी में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ईटानगर, 21 जून अरुणाचल प्रदेश के पूर्व कामेंग जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत 210 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया है और तस्करी में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पूर्व कामेंग के पुलिस अधीक्षक कामदाम सिकॉम ने बताया कि यह अभियान 15 जून को शुरू हुआ, जब सेप्पा के ट्रांसपोर्ट कॉलोनी निवासी पासांग डोका को 5.01 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि यह जब्ती सेप्पा के कार्यपालक दंडाधिकारी और अतिरिक्त सहायक आयुक्त ताशी थोंगडोक की उपस्थिति में घर की तलाशी के दौरान की गई। इस दौरान स्वतंत्र गवाह भी मौजूद थे।
सेप्पा थाना में स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ के दौरान डोका ने बताया कि यह मादक पदार्थ उसे पश्चिम कामेंग जिले के कालाकटांग क्षेत्र के निवासी त्सेरिंग फुंतसो से मिला था।
इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मुख्यालय के उप अधीक्षक मिबोम यिरांग के नेतृत्व में एक टीम ने 18 जून को कालाकटांग में छापेमारी की।
कालाकटांग के कार्यपालक दंडाधिकारी और अतिरिक्त सहायक आयुक्त पेम डोरजी की उपस्थिति में रंगथांगजोरपाम गांव के पास से फुंतसो को एक बोरा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
इसके बाद रंगथांगजोरपाम स्थित येशी वांगदी के घर पर छापेमारी में नौ और गांजे से भरे बोरे मिले। जब्त की गई कुल मात्रा लगभग 210 किलोग्राम है, जिसकी काला बाजार में अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है।
फुंतसो (23 वर्ष) और वांगदी (29 वर्ष) को तस्करी नेटवर्क में सक्रिय भूमिका रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश के लिए जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2025 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

