देश की खबरें | दिल्ली में फर्जी अपहरण की साजिश रचने वाला 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में पुलिस ने 21 वर्ष के एक युवक को खुद के अपहरण की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उक्त युवक ने ऐसा इसलिए ताकि वह अपने पिता से दो लाख रुपये निकलवा सके। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर दिल्ली में पुलिस ने 21 वर्ष के एक युवक को खुद के अपहरण की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उक्त युवक ने ऐसा इसलिए ताकि वह अपने पिता से दो लाख रुपये निकलवा सके। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक नजफगढ़ में रहने वाला आरोपी प्रेमचंद एक निजी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। पुलिस के मुताबिक प्रेमचंद एक कार खरीदने और उसे एक ऐप-आधारित कैब एग्रीगेटर के माध्यम से गुरुग्राम में टैक्सी के रूप में चलाने के लिए अपने पिता से पैसे वसूलना चाहता था।

पुलिस के अनुसार 12 अक्टूबर को छावला थाने में फिरौती के लिए अपहरण की घटना की सूचना मिली थी।

द्वारका के पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी प्रेमचंद के परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्हें उसका फोन आया, जिसमें बताया गया कि उसे चार-पांच लोगों ने अगवा कर लिया है जो उसकी रिहाई के लिए दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, "आरोपी प्रेमचंद के मोबाइल फोन के स्थान का पता लगाया गया और यह धनकोट, गुरुग्राम में सक्रिय पाया गया। एक पुलिस टीम, आरोपी के परिवार के सदस्यों के साथ, मौके पर गई और आरोपी को मोटरसाइकिल पर देखा। पुलिस टीम ने उसका पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया।"

प्रेमचंद ने पुलिस को बताया कि उसने एक कार खरीदने और एक ऐप-आधारित कैब एग्रीगेटर के माध्यम से उसे टैक्सी के रूप में गुरुग्राम में चलाने के लिए अपने पिता से पैसे वसूलने के लिए अपने अपहरण की कहानी गढ़ी थी।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि प्रेमचंद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 387 के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\