विदेश की खबरें | उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में 21 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संघीय सड़क सुरक्षा कोर ने बताया कि रविवार को जारिया-कानो एक्सप्रेसवे पर एक भारी मालवाहक ट्रक और एक यात्री वाहन के बीच टक्कर हो गई। यह एक्सप्रेसवे देश के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख शहरों को जोड़ता है।
संघीय सड़क सुरक्षा कोर ने बताया कि रविवार को जारिया-कानो एक्सप्रेसवे पर एक भारी मालवाहक ट्रक और एक यात्री वाहन के बीच टक्कर हो गई। यह एक्सप्रेसवे देश के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख शहरों को जोड़ता है।
एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसकी प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यात्री वाहन के चालक ने निर्धारित यातायात नियमों का उल्लंघन किया और विपरीत दिशा में गाड़ी चलाई जिससे उसका वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया।
बयान के अनुसार, इस दुर्घटना में केवल तीन लोग जीवित बच पाए और उन्हें भी चोटें आई हैं, जबकि 19 पुरुष और दो महिलाओं की मौत हो गई।
एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार, नाइजीरिया के प्रमुख मार्गों पर दुर्घटनाएं आम बात हैं। 2024 में देश भर में 9,570 दुर्घटनाओं में 5,421 लोग मारे गए थे।
एपी
गोला नेत्रपाल
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

