एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | 21 अक्टूबर : सुभाष चंद्र बोस ने ‘आरजी हुकूमत-ए आजाद हिंद’ नाम से वैकल्पिक सरकार बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुभाष चंद्र बोस को गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी मां भारती के एक सच्चे सपूत का दर्जा हासिल है। उन्होंने 1943 में 21 अक्टूबर के दिन आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति के रूप में स्वतंत्र भारत की वैकल्पिक सरकार बनाई और उसे ‘आरजी हुकूमत-ए-आजाद हिंद’ का नाम दिया।

देश की खबरें | 21 अक्टूबर : सुभाष चंद्र बोस ने ‘आरजी हुकूमत-ए आजाद हिंद’ नाम से वैकल्पिक सरकार बनाई

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर सुभाष चंद्र बोस को गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी मां भारती के एक सच्चे सपूत का दर्जा हासिल है। उन्होंने 1943 में 21 अक्टूबर के दिन आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति के रूप में स्वतंत्र भारत की वैकल्पिक सरकार बनाई और उसे ‘आरजी हुकूमत-ए-आजाद हिंद’ का नाम दिया।

बोस का मानना था कि अंग्रेजों के मजबूत शासन को केवल सशस्त्र विद्रोह के जरिए ही चुनौती दी जा सकती है। उन्होंने आजाद हिंद फौज में भर्ती होने वाले नौजवानों को ‘‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’’ का ओजपूर्ण नारा दिया।

देश दुनिया के इतिहास में 21 अक्टूबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1296: अलाउद्दीन ख़िलजी ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा किया।

1797 : अमेरिकी नौसेना के लिए बनाए गए पहले मालवाहक जहाजों में से एक द कंस्टीच्यूशंस का बोस्टन में जलावतरण किया गया।

1805 : स्पेन के तट पर ट्राफलगर की लड़ाई में फ्रांस और स्पेन की 33 पोत के बेड़े वाली संयुक्त नौसेना को ब्रिटेन की 27 पोत के बेड़े वाली नौसेना ने पराजित किया।

1833 : स्वीडन के स्टॉकहोम में अल्फ्रेड नोबेल का जन्म हुआ, जिन्हें डायनामाइट के खोजकर्ता के तौर पर जाना जाता है। उनके नाम पर कुल 355 पेटेंट हैं। नोबेल पुरस्कार के नाम से दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान स्थापित करने का श्रेय उन्हें जाता है।

1934 : जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना की।

1943 : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने स्वतंत्र भारत की प्रांतीय सरकार बनाई। 1950 : चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी तिब्बत में दाखिल हुई और कुनलुन तथा हिमालय की विशाल पर्वत श्रृंखलाओं के बीच 16000 फुट की ऊंचाई पर स्थित इस आध्यात्मिक और शांतिप्रिय देश पर कब्जा कर लिया।

1954 : भारत और फ्रांस ने पुडुचेरी, कराइकल, और माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता एक नवम्बर से लागू हुआ।

1970 : नारमन इ बारलॉग को नोबेल का शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।

2001: दुनियाभर में खौफ का कारण बने एंथ्रैक्स का अमेरिका में प्रसार।

2003 : चीन और पाकिस्तान का नौसैनिक अभ्यास शुरू। चीन ने 4-बी कैरियर राकेट से दो उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।

2012: सायना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन बैडमिंटन सुपर सीरीज ख़िताब अपने नाम किया।

2013 : कनाडा की संसद ने मलाला युसफजई को कनाडा की नागरिकता प्रदान की।

2014 : प्रसिद्ध पैरालम्पिक धावक आस्कर पिस्टोरियोस को हत्या के एक मामले में पांच साल कैद की सजा सुनाई गई।

2022 : चाड में अंतरिम नेता महामत इदरिस डेबी का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों द्वारा की गई गोलीबारी में 60 लोगों की मौत ।

2023 : ऑस्ट्रेलिया की तैराक कायली मैककेन ने बैकस्ट्रोक स्पर्धा की विश्व कप प्रतियोगिता में महिलाओं की 50 मीटर बैकस्ट्रोक में 26.86 सेकंड का समय लेकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। वह 50, 100 और 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धाओं में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली पहली महिला बन गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2024 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).