देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 21 और लोगों की मौत, 596 नये मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से संक्रमित 21 और लोगों की मौत हो गयी। राज्य में कोरोना संक्रमण के 596 नये मामले भी सामने आये हैं।

लखनऊ, 21 जून उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से संक्रमित 21 और लोगों की मौत हो गयी। राज्य में कोरोना संक्रमण के 596 नये मामले भी सामने आये हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 21 और लोगों की मौत हो गयी है। इनमें कानपुर नगर में सबसे ज्यादा तीन लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | भारत-चीन तनाव: राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर पीएम मोदी से फिर पूछा सवाल, कहा- सैटेलाइट फोटो में साफ दिख रहा है चीन ने भारत के इस हिस्से में कब्जा किया है.

इसके अलावा मेरठ, गोरखपुर, इटावा और मुरादाबाद में दो-दो, गाजियाबाद, हापुड़, सिद्धार्थनगर, बिजनौर, मथुरा, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, बदायूं, झांसी तथा फर्रुखाबाद में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में इस वायरस से मरने वालों की संख्या अब 550 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमण के 596 नये मामले सामने आये हैं। इनमें सबसे ज्यादा 56 मामले गाजियाबाद में आये हैं। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर में 49, कानपुर नगर में 36, मेरठ और लखनऊ में 24-24 और बाराबंकी में 22 नये मामले सामने आये हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली में कोरोना से 63 नई मौतें, मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 2175 हुई: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 10,995 संक्रमित पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 62.01 हो गया है। राज्य में इस वक्त 6,186 संक्रमित उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेश में कुल 16,125 नमूनों की जांच की गयी है और शुरू से अब तक पांच लाख 60 हजार 697 नमूनों की जांच की जा चुकी है। जांच सुविधा को लगातार बढ़ाया जा रहा है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि अब हम जल्द ही एंटीजेन टेस्ट को भी कुछ चुनिंदा जिलों में शुरू करने जा रहे हैं। संक्रमण के अधिक मामलों वाले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के साथ-साथ लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर में भी इसे शुरू किया जाएगा।

प्रसाद ने बताया कि अब हम कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिये निगरानी के कार्य को नयी रफ्तार देने जा रहे हैं। इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार हो रही है। सम्भवत: मंगलवार को यह कार्ययोजना लागू हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रदेश के सभी 75 जिलों के 668 निजी तथा सरकारी अस्पतालों में ओपीडी डॉक्टरों, स्वागत डेस्ककर्मी तथा गार्ड वगैरह की जांच (रैण्डम सैम्पलिंग) करवायी गई थी। इनमें से मऊ, मुजफ्फरनगर, संतकबीरनगर, शामली, सुलतानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद समेत 17 जिलों के 25 अस्पतालों में संक्रमण मिला।

प्रसाद ने बताया कि इस दौरान हमने 4,577 नमूनों की जांच करायी, जिनमें से 51 में संक्रमण पाया गया। इसके आधार पर सम्बन्धित अस्पतालों के अन्य कर्मचारियों की भी जांच करायी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट