एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बलिया में बड़ौदा बैंक की शाखा से 21 लाख रुपये की चोरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा गांव में स्थित बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा में 21 लाख रुपये की चोरी हो गयी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बलिया में बड़ौदा बैंक की शाखा से 21 लाख रुपये की चोरी

बलिया (उप्र), 28 जनवरी जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा गांव में स्थित बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा में 21 लाख रुपये की चोरी हो गयी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बलिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि आज सुबह ‘डायल 112’ के माध्यम से यह सूचना मिली कि थाना रसड़ा क्षेत्र अंतर्गत बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा संवरा में 21 लाख रुपये की चोरी हो गयी है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एसपी ने कहा कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद यह पाया गया कि बैंक की शाखा में किसी ने जबरन प्रवेश नहीं किया है।

उनके मुताबिक, शाखा प्रबंधक ने बताया कि उनके ‘कैश चेस्ट’ में जो पैसा था, वह गायब है।

सिंह ने बताया कि ‘कैश चेस्ट’ की दो चाभियां होती हैं और जब तक दोनों चाभियां ना लगे तब तक इसका ताला नहीं खुल सकता है। उन्होंने बताया कि एक चाभी कैशियर के पास तथा दूसरी चाभी प्रबंधक के पास होती है।

एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया घटनास्थल का निरीक्षण करने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बैंक शाखा के कर्मियों की मिलीभगत है।

उन्होंने कहा कि इसकी जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), क्षेत्राधिकारी रसड़ा व सर्वीलांस टीम सम्मलित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2025 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).