जरुरी जानकारी | उत्तर प्रदेश और बंगाल समेत पांच राज्यों में गैस आपूर्ति के लिए मिलीं 21 बोलियां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे पांच राज्यों के कुछ इलाकों में सीएनजी की खुदरा बिक्री और घरों तक पाइप से रसोई गैस की आपूर्ति के लिए 21 बोलियां लगाई गई हैं।

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे पांच राज्यों के कुछ इलाकों में सीएनजी की खुदरा बिक्री और घरों तक पाइप से रसोई गैस की आपूर्ति के लिए 21 बोलियां लगाई गई हैं।

तेल एवं गैस नियामक पीएनजीआरबी ने एक बयान में कहा कि पांच राज्यों में फैले 27 जिलों में सीएनजी बिक्री एवं पीएनजी आपूर्ति के लिए आमंत्रित की गई बोलियों में छह अप्रैल तक 21 बोलियां आई हैं। ये बोलियां सात कंपनियों ने लगाई हैं और हरेक क्षेत्र में एक से अधिक बोलियां लगाई गई हैं।

हालांकि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने बोली प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाली फर्मों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

पीएनजीआरबी ने 11ए बोली दौर में पांच भौगोलिक क्षेत्रों में वाहनों को सीएनजी की खुदरा बिक्री और घरों तक पाइप से रसोई गैस की आपूर्ति के लिए बोलियां आमंत्रित की थीं। बाद में इस प्रक्रिया में पुडुचेरी के यनम के रूप में छठे भौगोलिक क्षेत्र को भी जोड़ा गया है जिसके लिए 10 मई तक बोली लगाई जा सकती है।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज जिलों को इस बोली दौर में शामिल किया गया है। इसके अलावा बिहार के बांका और झारखंड के दुमका, गोड्डा एवं साहिबगंज जिले भी इसका हिस्सा हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के बीरभूम, मुर्शिदाबाद, मालदा एवं दक्षिण दिनाजपुर जिले भी इस दौर में शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ के कोरिया, सूरजपूर, बलरामपुर एवं सरगुजा को एक भौगोलिक क्षेत्र बनाया गया है जबकि कोंडगांव, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर एवं दंतेवाड़ा जिलों को दूसरे भौगोलिक क्षेत्र में जगह दी गई है।

पीएनजीआरबी ने कहा कि बोली के इस दौर के पूरा हो जाने के बाद देश की कुल 98 फीसदी आबादी तक सीजीडी नेटवर्क के विकास का रास्ता तैयार हो जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान