एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू से 4,898 तीर्थयात्रियों का 20वां जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कड़ी सुरक्षा के बीच 4,898 तीर्थयात्रियों का 20वां जत्था दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए मंगलवार सुबह रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू से 4,898 तीर्थयात्रियों का 20वां जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना

जम्मू, 19 जुलाई कड़ी सुरक्षा के बीच 4,898 तीर्थयात्रियों का 20वां जत्था दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए मंगलवार सुबह रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच 159 वाहनों में तीर्थयात्री यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए।

उन्होंने बताया कि बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाले 1,836 तीर्थयात्री 62 वाहनों में सबसे पहले रवाना हुए। इसके बाद कश्मीर में पहलगाम शिविर के लिए 3,062 तीर्थयात्रियों को लेकर 97 वाहनों का दूसरा काफिला रवाना हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 1.99 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिये 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से 30 जून को शुरू हुई थी।

अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2022 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).