देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 206 नये मामले, दो मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.
भुवनेश्वर, 16 नवंबर ओडिशा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 206 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,45,862 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नये संक्रमितों में 32 बच्चे एवं किशोर भी शामिल हैं।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गयी, जिससे कोविड-19 महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,381 हो गयी है।
संक्रमण के नये मामले राज्य के 30 में से 15 जिलों में सामने आए। खुर्दा जिले में सर्वाधिक 120 नये रोगी मिले। राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद कटक में 15 और जाजपुर में 12 नये मामले सामने आए।
कटक और खुर्दा जिले में इस दौरान संक्रमण के कारण एक-एक मरीज की मौत हुई।
राज्य में अब तक 2.29 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिनमें से 49,975 नमूनों की जांच सोमवार को हुई। संक्रमण की दर 4.55 प्रतिशत हो गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2021 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

