एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 2,008 नये मरीज, कुल संक्रमित संख्या 1,02,831 हुई, 3,165 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,008 नये मामले सामने आए। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या 1.02 लाख से अधिक हो गई है जिनमें से 3,165 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 2,008 नये मरीज, कुल संक्रमित संख्या 1,02,831 हुई, 3,165 की मौत

नयी दिल्ली, सात जुलाई दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,008 नये मामले सामने आए। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या 1.02 लाख से अधिक हो गई है जिनमें से 3,165 लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | दिल्ली तब्लीगी जमात में शामिल होने का मामला, गिरफ्तार मलेशियाई नागरिक को साकेत कोर्ट से मिली जमानत: 7 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, गत 24 घंटे में 50 लोगों की मौत हुई है।

उल्लेखनीय है कि 23 जून को दिल्ली में 24 घंटे में सबसे अधिक 3,947 नये मामले सामने आए थे।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 2,008 नये मरीज मरीज पाए गए के बाद संक्रमित की संख्या बढ़कर 1,02,831 हुई, अब तक 3,165 की मौत.

लेकिन पिछले कुछ दिनों में नये मामलों में उतार-चढाव आया है और आंकड़ों में कोई खास रूझान नजर नहीं आया है।

शहर में 28 जून से लेकर छह जुलाई तक कोविड-19 के नये मामले इस प्रकार रहे :28 जून (2,889), 29 जून (2,084), 30 जून(2,199) और एक जुलाई (2,442), दो जुलाई (2,373), तीन जुलाई (2,520),चार जुलाई (2,505), पांच जुलाई (2,244) और छह जुलाई (1,379)।

सोमवार को दिल्ली में मृतकों की संख्या 3,115 थी।

मंगलवार के बुलेटिन के अनुसार, मृतक संख्या 3,165 हो गई और संकमण के कुल मामले बढ़ कर 1,02,831 हो गए।

इस बीच दिल्ली सरकार के कोविड-19 समर्पित अस्पताल राजीव गांधी सुपर स्पेशलियटी अस्पताल को आईसीएमआर से 200 मरीजों पर प्लाज्म थेरेपी करने की मंजूरी मिल गयी। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बुलेटिन के अनुसार अबतक कोविड-19 संक्रमण के 74,217 मरीज स्वस्थ हो चुके है या अन्यत्र चले गये हैं। फिलहाल 25,449 मरीजों का उपचार चल रहा है। यहां 6,79,831 परीक्षण किये गये हैं।

दिल्ली में प्रति दस लाख पर कोविड-19 परीक्षण से गुजरने वालों की संख्या फिलहाल 35,780 हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2020 10:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).