देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 20,044 नए मामले, 56 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,044 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,37,30,071 हो गई। वहीं, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,40,760 पर पहुंच गई है।
नयी दिल्ली, 16 जुलाई देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,044 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,37,30,071 हो गई। वहीं, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,40,760 पर पहुंच गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 56 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,660 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,40,760 हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,687 की बढ़ोतरी हुई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.48 प्रतिशत है।
आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 4.80 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.40 प्रतिशत है। देश में अब तक कुल 4,30,63,651 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 199.71 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
संक्रमण से जिल 56 लोगों की मौत हुई है उनमें से 27 केरल से, 10 महाराष्ट्र से, पांच पश्चिम बंगाल से, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश से दो-दो और असम, बिहार, कर्नाटक, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु और उत्तराखंड से एक-एक मरीज हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2022 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

