एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,004 नए मामले, 35 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,004 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 1,28,047 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,004 नए मामले, 35 लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 30 सितंबर मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,004 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 1,28,047 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 35 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 2,316 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस गैंगरेप मामले पर सोनिया गांधी ने कहा- मासूम लड़की के साथ जो हैवानियत हुई, वो हमारे समाज पर कलंक है.

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में सात, भोपाल में चार, जबलपुर एवं होशंगाबाद में तीन-तीन, शहडोल, बैतूल, विदिशा, सीहोर एवं झाबुआ में दो-दो और ग्वालियर, खरगोन, सागर, नरसिंहपुर, धार, छिंदवाड़ा, अनूपपुर एवं बालाघाट में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे अधिक 565 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 392, उज्जैन में 94, सागर में 100, जबलपुर में 150 एवं ग्वालियर में 130 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने युवती से गैंगरेप मामले में योगी सरकार और, पुलिस प्रमुख को भेजा नोटिस.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 482 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 278, ग्वालियर में 123 एवं जबलपुर में 176 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,28,047 संक्रमितों में से अब तक 1,04,734 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 20,997 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को 2,289 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2020 09:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).