एजेंसी न्यूज

इंदौर में खाने का पार्सल देने जा रहे 20 वर्षीय जोमैटो कर्मचारी की लुटेरों ने की हत्या

इंदौर में तीन अज्ञात लुटेरों ने फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के कर्मचारी की चाकू से वार कर हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वारदात के वक्त जोमैटो कर्मचारी एक ग्राहक को खाने का पार्सल देने जा रहा था.

इंदौर में खाने का पार्सल देने जा रहे 20 वर्षीय जोमैटो कर्मचारी की लुटेरों ने की हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

इंदौर (मप्र), 29 जुलाई : इंदौर में तीन अज्ञात लुटेरों ने फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के कर्मचारी की चाकू से वार कर हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वारदात के वक्त जोमैटो कर्मचारी एक ग्राहक को खाने का पार्सल देने जा रहा था. बाणगंगा पुलिस थाने के प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि खाने के पार्सल को ग्राहक तक पहुंचाने जा रहे जोमेटौ कर्मचारी सुनील वर्मा (20) की मोटरसाइकिल तीन अज्ञात आरोपियों ने बृहस्पतिवार देर रात एक सुनसान और अंधेरे इलाके में रुकवाई और उनसे धन की मांग की.

उन्होंने बताया कि वर्मा के विरोध पर आरोपियों ने उन पर चाकू से करीब पांच घातक वार किए जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी शुक्रवार सुबह मौत हो गई. सोनी ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल पर मृतक का जोमैटो कम्पनी का बैग, कैप और अन्य सामान मिला है तथा अभी स्पष्ट नहीं है कि हमलावर उससे कितनी रकम लूट कर ले गए. यह भी पढ़ें : भारत के युवाओं को उम्मीद की नजर से देख रही पूरी दुनिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘वर्मा के बैग का एक हिस्सा टूटा मिला है जिससे पता चलता है कि बैग छीन रहे हत्यारों से उन्होंने संघर्ष किया था.’’ सोनी ने बताया कि पुलिस को वर्मा के हत्यारों के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. उन्होंने बताया, ‘‘जोमैटो कर्मचारी पर चाकू से किए गए घातक वार के मद्देनजर इस पहलू पर भी जांच की जा रही है कि हत्या का मकसद लूट के अलावा कुछ और तो नहीं था?’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2022 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).