एजेंसी न्यूज

मुंबई के कुर्ला में 20 वर्षीय महिला की रेप के बाद हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मध्य मुंबई के कुर्ला में एक खाली रिहायशी इमारत में 20 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

मुंबई के कुर्ला में 20 वर्षीय महिला की रेप के बाद हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

मुंबई, 27 नवंबर : मध्य मुंबई के कुर्ला में एक खाली रिहायशी इमारत में 20 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम 13 मंजिला इमारत की छत पर महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था. एक अधिकारी ने कहा कि कुछ लड़के एक वीडियो शूट करने के लिए इमारत की छत पर गए थे, तब उन्होंने शव देखा और पुलिस को सूचना दी.

उन्होंने कहा कि विनोबा भावे नगर थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमॉर्टम से पता चला कि हत्या से पहले महिला का यौन उत्पीड़न किया गया था. अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है. यह भी पढ़ें : Delhi: ऑटो ड्राइवर ने लड़की को सुनसान इलाके पर ले जाकर किया रेप, CCTV फुटेज से पुलिस ने लगाया पता

इस बीच, पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रणय अशोक ने कहा कि मामले की जांच के लिए पड़ोसी थानों से विशेष टीमों का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस पीड़िता की पहचान की भी कोशिश कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2021 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).