देश की खबरें | दिल्ली में अगले सप्ताह तक कोविड-19 रोगियों को लिये 20 हजार बिस्तर तैयार हो जाएंगे: शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में अगले सप्ताह तक कोविड-19 रोगियों के लिये 20 हजार बिस्तर तैयार हो जाएंगे।

नयी दिल्ली, 23 जून केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में अगले सप्ताह तक कोविड-19 रोगियों के लिये 20 हजार बिस्तर तैयार हो जाएंगे।

शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के लिये 26 जून तक 20 हजार बिस्तर तैयार हो जाएंगे और 10 हजार बिस्तरों वाले केंद्र में कामकाज शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़े | आयुष मंत्रालय ने कोविड-19 की ‘दवा’ पर पतंजलि से मांगा ब्योरा, जांच पूरी होने तक प्रचार पर रोक.

शाह ने कहा कि कोविड-19 के रोगियों के लिए एक हजार बिस्तर का पूर्ण अस्पताल बनाया जा रहा है जिसमें 250 आईसीयू बिस्तर होंगे। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल अगले दस दिनों में तैयार हो जाएगा और सशस्त्र बल इसे संचालित करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल जी, तीन दिन पहले हमारी बैठक में इस पर निर्णय किया जा चुका है और गृह मंत्रालय ने दिल्ली के राधा स्वामी सत्संग में दस हजार बिस्तर वाले कोविड देखभाल केंद्र को संचालित करने का काम आईटीबीपी को सौंप दिया है। काम तेजी से जारी है और केंद्र का बड़ा हिस्सा 26 जून तक शुरू हो जाएगा।’’

यह भी पढ़े | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मॉस्को में नहीं करेंगे चीनी समकक्ष वेई फेंगे के साथ बैठक, गलवान घाटी संघर्ष पर नहीं होगी कोई बातचीत.

केजरीवाल ने शाह को पत्र लिखकर दस हजार बिस्तर वाले केंद्र का निरीक्षण करने और आईटीबीपी तथा सेना के चिकित्सकों और नर्सों को केंद्र में तैनात करने का आग्रह किया था, जिसके बाद शाह ने दावे का विरोध किया।

शाह ने कहा, ‘‘मैं दिल्ली के लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि कोविड रोगियों के लिए एक हजार बिस्तर वाला अस्पताल बनाया जा रहा है जिसमें 250 आईसीयू बिस्तर होंगे। डीआरडीओ और टाटा ट्रस्ट अस्पताल का निर्माण कर रहे हैं। सशस्त्र बल यहां तैनात होंगे। यह कोविड देखभाल केंद्र अगले दस दिनों में तैयार हो जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों को निर्देश दिया गया है कि वे दिल्ली में रेलवे के कोच में भर्ती कोविड-19 रोगियों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करें और उनकी देखभाल करें।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 रोगियों की देखभाल के लिए दिल्ली सरकार के आग्रह पर आठ हजार अतिरिक्त बिस्तर पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

शाह की ट्वीट का जवाब देते हुए केजरीवाल ने इन कठिन परिस्थितियों में आप सरकार और दिल्ली वालों की सहायता करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘देश की सेना, चिकित्सक, सामाजिक संगठन, केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार - सभी एकजुट होकर दिल्ली के लिए काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर कोरोना को हरा देंगे। इन कठिन परिस्थितियों में दिल्ली सरकार और दिल्ली के लोगों का सहयोग करने के लिए आपको धन्यवाद।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\