देश की खबरें | विद्यालय की टंकी का पानी पीने से 20 छात्र बीमार

लातेहार, 22 जून झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को एक विद्यालय में टंकी का पानी पीने से कम से कम 20 छात्र बीमार पड़ गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बच्चों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर चिकित्सकों ने उनकी हालत स्थिर बतायी।

यह घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर दुरू के एक प्राइमरी विद्यालय की है।

स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि खाना खाने के बाद बच्चे विद्यालय में बनी टंकी का पानी पीने चले गये। कुछ देर बाद कई छात्रों को उल्टी होने लगी और उन्होंने बेचैनी की शिकायत की।

कुछ छात्रों ने बताया कि पानी से काफी दुर्गंध आ रही थी।

छात्रों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उनकी जांच की गई।

चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

चंदवा प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि पानी का नमूना जांच के लिए लिया गया है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा भी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)