देश की खबरें | ओलंपिक 2024 के लिये टॉप्स में जोड़े गये 20 नये खिलाड़ी, कुल संख्या 148 पर पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लक्ष्य ओलंपिक पोडियम कार्यक्रम (टॉप्स) में सोमवार को 20 नये खिलाड़ियों को जोड़ा गया जिससे पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक 2024 के लिये खेल मंत्रालय से अनुदान पाने वाले कुल खिलाड़ियों की संख्या 148 पहुंच गयी।

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर लक्ष्य ओलंपिक पोडियम कार्यक्रम (टॉप्स) में सोमवार को 20 नये खिलाड़ियों को जोड़ा गया जिससे पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक 2024 के लिये खेल मंत्रालय से अनुदान पाने वाले कुल खिलाड़ियों की संख्या 148 पहुंच गयी।

खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक प्रकोष्ठ (एमओसी) की बैठक में टॉप्स से लाभ पाने के लिये ओलंपिक के सात और पैरालंपिक के छह खेलों की पहचान की गयी। आगामी महीनों में एमओसी की अगली बैठक में टॉप्स सूची में और खिलाड़ियों को जोड़ा जाएगा।

जिन खेलों के खिलाड़ियों को एमओसी बैठक में मंजूरी गयी उनमें ओलंपिक खेलों में साइकिलिंग, नौकायन, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन और कुश्ती शामिल हैं। तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, घुड़सवारी, तलवारबाजी, गोल्फ, जिम्नास्टिक, जूडो, रोइंग और टेनिस पर फैसला इस महीने के आखिर में होने वाली अगली बैठक में लिया जाएगा।

पैरा खेलों में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, निशानेबाजी, तैराकी और टेबल टेनिस शामिल हैं।

खेल मंत्रालय ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हालांकि पेरिस में 2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों की योजना और तैयारी बहुत पहले शुरू कर दी गयी थी लेकिन एमओसी की बैठक छोटे ओलंपिक चक्र की औपचारिक शुरुआत है।’’

टॉप्स के अंतर्गत सहयोग पाने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं :

साइकिलिंग: विकास समूह: एसो एल्बेन, कीथेलकपम जेम्स सिंह, लैटनजम रोनाल्डो वाई रोजित सिंह और ई डेविड बेकहम।

सेलिंग: कोर ग्रुप: विष्णु सरवनन, वरुण ठक्कर, केसी गणपति और नेत्रा कुमानन।

निशानेबाजी: कोर ग्रुप: दिव्यांश सिंह पंवार, ऐश्वर्या प्रताप तोमर, सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा, इलावेनिल वलारिवन, अंजुम मौदगिल, मनु भाकर और राही सरनोबत, विजयवीर सिद्धू।

विकास समूह: यशविनी देसवाल और चिंकी यादव, नीरज कुमार, सरताज सिंह तिवाना, धनुष श्रीकांत, शाहू तुषार माने, हृदय हजारिका, रुद्रांक बालासाहेब पाटिल, पार्थ मखीजा, अनीश भानवाला, आदर्श सिंह, उदयवीर सिद्धू, सरबजोत सिंह, नवीन, शिव नरबजोत सिंह, नवीन, शिवा कियान चेनाई, लक्ष्य श्योराण, विवान कपूर, गुरजोत सिंह, एन गायत्री, सुनिधि चौहान, निश्चल, आयुषी पोद्दार, श्रेया अग्रवाल, श्रयांका सदारंगी, जीना खिट्टा, अशोक पाटिल, तेजस्विनी, ईशा सिंह, रिदम सांगवान, कीर्ति गुप्ता, मनीषा दर्शना राठौर, कार्तिकी सिंह शक्तिवत, अरीबा खान, स्वप्निल सुरेश कुसाले, अर्जुन बबुता, अनंतजीत सिंह नरुका और निशा कंवर।

तैराकी: कोर ग्रुप: साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज।

टेबल टेनिस: कोर ग्रुप: ए शरत कमल, साथियान ज्ञानसेकरन, मनिका बत्रा और सुतीर्थ मुखर्जी, हरमीत देसाई और अर्चना कामत।

विकास समूह: मानव ठक्कर, मानुष शाह और अयिका मुखर्जी, पायस जैन, एसएफआर स्नेहित, स्वातिस्का घोष, दीया चितले, सुहाना सैनी और श्रीजा अकुला।

भारोत्तोलन: कोर समूह: जेरेमी लालरिनुंगा और मीराबाई चानू।

विकास समूह: अचिंता शुली, सौम्या सुनील दलवी, गरुड़ हर्षदा शरद, कोल्ली वरलक्ष्मी पवनी कुमारी, मंगख्या बोनी, आर अरोकिया अलीश, शंकर सरगर, गोगोई सिद्धांत, चारु पेसी, मार्कियो तारियो और सोरखैबम बिंद्यारानी देवी, एन तोमचौ मीतेई, नीरज प्रधान, आकांक्षा प्रधान, व्यावरे, शिवानी यादव, काजोल सरगर, ज्योति यादव, कोमल कोहर, सारिका शिंगारे और अजय सिंह।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\