जरुरी जानकारी | पेटीएम के 20 और कर्मचारियों ने 5.45 लाख शेयर आईपीओ पेशकश के लिये दिये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डिजिटल भुगतान और वित्तीय कंपनी पेटीएम को अपने 20 और कर्मचारियों से मौद्रिकरण के लिए 5.45 लाख शेयर मिले हैं। कंपनी जल्द अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही है।

नयी दिल्ली, 21 सितंबर डिजिटल भुगतान और वित्तीय कंपनी पेटीएम को अपने 20 और कर्मचारियों से मौद्रिकरण के लिए 5.45 लाख शेयर मिले हैं। कंपनी जल्द अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में वन97 कम्युनिकेशंस (ओसीएल) ने कहा कि 20 और कर्मचारियों ने अपनी कर्मचारी शेयर विकल्प योजना (इसॉप) को तहत मिले विकल्प को 5,45,735 शेयरों में बदला है।

इससे पहले कंपनी के 200 पूर्व और मौजूदा कर्मचारियों ने अपने इसॉप को शेयरों में बदला था।

इस तरह ऐसा करने वाले कर्मचारियों की संख्या अब 220 हो गई है। पिछले सप्ताह कंपनी ने अपने कर्मचारियों को इसॉप को शेयरों में बदलने के लिए 22 सितंबर तक का समय दिया था।

कंपनी ने ‘निर्दिष्ट व्यक्तियों’ को शेयर खरीदने या बेचने के लिए 27 सितंबर तक का समय दिया है। वहीं महत्वपूर्ण प्रबंधन कर्मियों (केएमपी) और विक्रेता शेयरधारकों के लिए यह समयसीमा 22 सितंबर है।

कंपनी की कुल चुकता पूंजी सितंबर, 2021 तक 60,72,74,082 रुपये थी। कंपनी सूचीबद्धता के समय करीब 1.47 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन की उम्मीद कर रही है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now