एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुवाहाटी में 20 एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट होने से लगी भयंकर आग; 66 झुग्गियां जलकर खाक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुवाहाटी में शनिवार को कम से कम 20 एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट होने के बाद भयंकर आग लगने से लगभग 66 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।

देश की खबरें | गुवाहाटी में 20 एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट होने से लगी भयंकर आग; 66 झुग्गियां जलकर खाक
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 19 दिसंबर गुवाहाटी में शनिवार को कम से कम 20 एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट होने के बाद भयंकर आग लगने से लगभग 66 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

शहर के जलुकबाड़ी में हुई इस घटना में हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक झोंपड़ी में आग लगने के बाद यह अन्य झोंपड़ियों में फैल गई तथा उन घरों में रखे घरेलू एलपीजी सिलिंडरों में विस्फोट होने से यह आग और भयंकर हो गई।

उन्होंने बताया कि 14 दमकल गाड़ियों ने करीब तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2020 12:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).