देश की खबरें | 20 फरवरी : कंप्यूटर से रेलवे टिकट आरक्षण प्रणाली की शुरूआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कंप्यूटर को मानव इतिहास के चंद सबसे महत्वपूर्ण अविष्कारों में शुमार किया जाता है। इसके होने से हजारों लाखों आंकड़ों का संकलन और संचालन बड़ी सहजता से हो जाता है। भारतीय रेलवे ने 20 फरवरी 1986 को कंप्यूटर से रेलवे टिकट आरक्षण प्रणाली की शुरूआत की।

नयी दिल्ली, 19 फरवरी कंप्यूटर को मानव इतिहास के चंद सबसे महत्वपूर्ण अविष्कारों में शुमार किया जाता है। इसके होने से हजारों लाखों आंकड़ों का संकलन और संचालन बड़ी सहजता से हो जाता है। भारतीय रेलवे ने 20 फरवरी 1986 को कंप्यूटर से रेलवे टिकट आरक्षण प्रणाली की शुरूआत की।

20 फरवरी की तारीख भारत के इतिहास में एक और कारण से भी महत्वपूर्ण है। दरअसल वह 20 फरवरी 1947 का दिन था, जब ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को 30 जून 1948 तक ब्रिटेन की गुलामी से आजाद करने की घोषणा की थी। हालांकि बदलते घटनाक्रम के बीच भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र कर दिया गया।

देश दुनिया के इतिहास में 20 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1707 : औरंगजेब का अहमदनगर में निधन।

1835: कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।

1846 : अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा कर लिया।

1847 : रायल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।

1848 : अमृत बाजार पत्रिका ने बांग्ला में अपना पहला साप्ताहिक पत्र प्रकाशित किया।

1935 : कैरोलाइन मिकेल्सन ने अंटार्कटिका पर कदम रखा। पृथ्वी के उस दुर्गम छोर पर पहुंचने वाली वह पहली महिला बनीं।

1947 : ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को आज़ादी देने का ऐतिहासिक ऐलान किया। उनका कहना था कि ब्रिटेन 30 जून 1948 से पहले भारत को मुक्त कर देगा।

1950 : देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन।

1976 : बॉम्बे हाई से कच्चे तेल का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू।

1987 : मिजोरम और अरूणाचल प्रदेश को भारतीय संघ का क्रमश: 23वां और 24वां राज्य घोषित किया गया।

2009 : संयुक्त राष्ट्र ने 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की।

2019 : प्रसिद्ध साहित्यकार नामवर सिंह का निधन।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\