देश की खबरें | जहरीली शराब मामले में 20 गिरफ्तार, दो पुलिस अधिकारी समेत 11 पुलिसकर्मी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में जहरीली शराब बरामद की है और इस संबंध में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिस पदाधिकारी और नौ चौकीदारों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

मोतिहारी/पटना, 16 अप्रैल बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में जहरीली शराब बरामद की है और इस संबंध में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिस पदाधिकारी और नौ चौकीदारों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले, जिले में संदिग्ध जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 14 हो गयी है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रविवार को जारी बयान में कहा गया है, ‘‘संदिग्ध जहरीली शराब त्रासदी मामले में मोतिहारी के विभिन्न इलाकों में छापेमारी के दौरान अबतक 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’

बयान के अनुसार जिले के कुछ थाना क्षेत्रों में विगत 24 घंटे में पुलिस ने करीब 400 स्थानों पर छापेमारी करते हुए शराब के मामले में संलिप्त 60 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है तथा कुल 369.50 लीटर शराब और 50 लीटर कच्चा स्प्रीट बरामद किया गया है तथा 1150 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट किया गया है।

इसमें कहा गया है कि मामले की जांच के आलोक में दो पुलिस पदाधिकारी एवं नौ चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित किए गए पुलिस पदाधिकारियों में अरेराज अनुमंडलीय पुलिस आरक्षी निरीक्षक शिवाजी सिंह एवं सदर अनुमंडलीय सहायक आरक्षी निरीक्षक उमेश पाठक तथा हरसिद्धि, पहाड़पुर, सुगौली तुरकौलिया एवं रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कुल नौ चौकीदार शामिल हैं ।

आबकारी विभाग के अधिकारी भी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने अप्रैल 2016 में बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया था।

हालांकि शराब तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के बावजूद राज्य से शराब की तस्करी की घटनाएं सामने आ रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान