देश की खबरें | सोशल मीडिया पर ‘शत्रु राष्ट्र के प्रति सहानुभूति’ जताने के आरोप में असम में 2 और लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर कथित तौर पर ‘दुश्मन देश के प्रति सहानुभूति’ जताने के लिए सोमवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पिछले महीने हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर अब तक ऐसी गिरफ्तारियों की कुल संख्या 78 हो गई है।
गुवाहाटी, 26 मई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर कथित तौर पर ‘दुश्मन देश के प्रति सहानुभूति’ जताने के लिए सोमवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पिछले महीने हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर अब तक ऐसी गिरफ्तारियों की कुल संख्या 78 हो गई है।
गिरफ्तार किए गए लोगों में गोलपाड़ा से हमीदुल इस्लाम और माजुली से रूपम सैकिया शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्र विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई पर अद्यतन जानकारी। सोशल मीडिया पर दुश्मन देश के प्रति सहानुभूति रखने वाले 78 राष्ट्र विरोधी तत्वों को अब सलाखों के पीछे डाल दिया गया है।”
शर्मा ने पहले कहा था कि ‘देशद्रोहियों पर राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा’।
पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है जो कथित तौर पर “भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थक गतिविधियों” में लिप्त थे।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि गिरफ्तार किये गये कुछ लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया जाएगा, लेकिन सभी पर नहीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2025 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

