जरुरी जानकारी | सहारा सहकारी समितियों में 2.5 लाख निवेशकों को अब तक 241 करोड़ रुपये वापस मिले: शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि सहारा ने अब तक लगभग 2.5 लाख छोटे निवेशकों को 241 करोड़ रुपये वापस कर दिए हैं। इन निवेशकों ने सहारा समूह की कंपनियों से जुड़ी चार सहकारी समितियों में निवेश किये थे।

नयी दिल्ली, 17 जनवरी सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि सहारा ने अब तक लगभग 2.5 लाख छोटे निवेशकों को 241 करोड़ रुपये वापस कर दिए हैं। इन निवेशकों ने सहारा समूह की कंपनियों से जुड़ी चार सहकारी समितियों में निवेश किये थे।

उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल मार्च में सहारा-सेबी रिफंड खाते से 5,000 करोड़ रुपये सहकारी समितियों के केंद्रीय रजिस्ट्रार (सीआरसीएस) को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया था।

सहकारिता मंत्रालय ने जुलाई में सहारा समूह की चार सहकारी समितियों - सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी के जमाकर्ताओं से वैध दावे लेने के लिए एक पोर्टल शुरू किया था।

शाह ने यहां वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में 41,000 वर्ग फुट में फैले सीआरसीएस के नए कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मंत्रालय ने जुलाई 2021 में अपनी स्थापना के बाद से उल्लेखनीय काम किया है।

चार सहकारी समितियों के संकटग्रस्त निवेशकों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी धारणा बन गई थी कि लोगों को उनका धन वापस नहीं मिलेगा।

मंत्री ने कहा, ''लगभग 1.5 करोड़ निवेशकों ने पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है और लगभग 2.5 लाख निवेशकों को 241 करोड़ रुपये वापस कर दिए गए हैं।''

इस पोर्टल पर कुल मिलाकर 19,999 रुपये तक के दावे स्वीकार किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान