एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में एक दिन में कोरोना के 19,953 नये मामले, 338 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह लहर का सामना कर रही राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 19,953 नये मामले सामने आये हैं जबकि इस महामारी से 338 लोगों की मौत हो गयी।

देश की खबरें | दिल्ली में एक दिन में कोरोना के 19,953 नये मामले, 338 मरीजों की मौत

नयी दिल्ली, पांच मई कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह लहर का सामना कर रही राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 19,953 नये मामले सामने आये हैं जबकि इस महामारी से 338 लोगों की मौत हो गयी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार सुबह बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग मंगलवार रात को नियमित आंकड़े जारी नहीं कर सका था ।

लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के नये मामलों की संख्या 20 हजार से कम रही है। इससे पहले सोमवार को दिल्ली में कोविड-19 के 18,043 नये मामले सामने आये थे जो कि 15 अप्रैल को एक दिन में आए 16,699 नये मामलों के बाद सबसे कम हैं।

राजधानी में रविवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के 20,394, शनिवार को 25,219, शुक्रवार को 27,047, बृहस्पतिवार को 24,235, बुधवार को 25,986, मंगलवार को 24,149 और पिछले सोमवार को कोरोना संक्रमण के 20,201 नये मामले सामने आये थे। राजधानी में कोरोना संक्रमण की दर भी 30 प्रतिशत से नीचे आकर 26.73 प्रतिशत हो गयी है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को संक्रमण की दर 29.56 प्रतिशत थी। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 36.2 प्रतिशत हो गयी थी।

दिल्ली में कोविड-19 के कारण सोमवार को एक दिन में सर्वाधिक 448 मरीजों की मौत हुई थी।

दिल्ली में अब तक कोरोना के 12,32,942 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जिसमें से 11.24 लाख लोग इस जानलेवा वायरस को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं जबकि इस महामारी के कारण 17,752 लोगों की मौत हो चुकी है।

राजधानी में इस समय कोरोना वायरस के 90,419 उपचाराधीन मरीज हैं।

कोविड-19 के लिए विभिन्न अस्पतालों में आरक्षित 21317 बिस्तरों में से केवल 1462 ही खाली हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2021 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).