देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 19,894 नए मामले, 186 मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में रविवार को कोविड-19 के 19,894 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 24,84,254 हो गए, जबकि संक्रमण से 186 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 8,641 हो गई।
तिरुवनंतपुरम, 30 मई केरल में रविवार को कोविड-19 के 19,894 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 24,84,254 हो गए, जबकि संक्रमण से 186 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 8,641 हो गई।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी।
पिछले 24 घंटे में 1,24,537 नमूनों की जांच की गई, जिसके बाद संक्रमण की दर घटकर 15.97 प्रतिशत हो गई।बीते 24 घंटे के दौरान 29,013 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए। राज्य में अब तक कुल 22,81,518 रोगी संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,23,727 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि मलप्पुरम में सबसे अधिक 2,845 मामले सामने आए, इसके बाद तिरुवनंतपुरम में 2,232 और त्रिशूर में 2,013 मामले आए।
बुलेटिन में कहा गया कि नए मरीजों में 84 स्वास्थ्य कर्मी हैं। विभिन्न अस्पतालों में 38,575 सहित विभिन्न जिलों में कुल 8,19,417 लोग निगरानी में हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2021 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

