एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 198 नए मामले, आंकड़ा 8,089 तक पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए और इस तरह राज्य में कोविड-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 8,089 तक पहुंच गया। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से सात और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों का आंकड़ा 350 पहुंच गया है।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 198 नए मामले, आंकड़ा 8,089 तक पहुंचा
जियो

भोपाल, 31 मई मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए और इस तरह राज्य में कोविड-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 8,089 तक पहुंच गया। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से सात और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों का आंकड़ा 350 पहुंच गया है।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

यह भी पढ़े | चीन-नेपाल को गृह मंत्री अमित शाह की दो टूक- हम किसी का कुछ नहीं लेना चाहते हैं, लेकिन हमारा लेने की कोशिश करने वाले को देंगे मुंह तोड़ जवाब.

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में तीन, भोपाल, उज्जैन, सागर एवं श्योपुर में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 132 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 57, भोपाल में 57, बुरहानपुर में 15, खंडवा में 13, खरगोन में 11, जबलपुर एवं देवास में नौ-नौ, मंदसौर एवं सागर में आठ-आठ, नीमच में चार, होशंगाबाद, धार एवं रायसेन में तीन-तीन, ग्वालियर एवं सतना में दो-दो और मुरैना, बड़वानी, रतलाम, श्योपुर, आगर मालवा, झाबुआ, अशोकनगर, छिंदवाड़ा, राजगढ़, शाजापुर, दतिया, उमरिया, मंडला एवं सीहोर में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | चीन-नेपाल को गृह मंत्री अमित शाह की दो टूक- हम किसी का कुछ नहीं लेना चाहते हैं, लेकिन हमारा लेने की कोशिश करने वाले को देंगे मुंह तोड़ जवाब : 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के 55 नये मामले आये हैं, जबकि भोपाल में 45, अनूपपुर में 12, उज्जैन एवं बड़वानी में 10-10, सागर में आठ, विदिशा में सात एवं नीमच में छह नये मरीज मिले हैं। इसी के साथ इंदौर में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,486 हो गई है, जबकि भोपाल में 1,467, उज्जैन में 670, जबलपुर में 238, खरगोन में 140, धार में 123, ग्वालियर 121, रायसेन में 68, खंडवा में 240, बुरहानपुर में 302, मंदसौर में 92, देवास में 92, होशंगाबाद में 37, नीमच में 205, बड़वानी में 53, मुरैना में 93, भिण्ड में 56, सागर 172, रतलाम में 34 एवं विदिशा में 27 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य के कुल 52 में से 51 जिलों में लोग अब तक कोविड—19 के लिए संक्रमित पाये गये हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में संपूर्ण राज्य में कुल सक्रिय निषिद्ध क्षेत्र 886 हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में 2,897 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक कुल 4,842 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य में अब तक कुल 1,67,808 लोगों की कोविड—19 की जांच की जा चुकी है।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2020 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).