एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1,977 नए मामले, 70 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,977 नए मामले सामने आए जिससे प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,73,855 हो गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1,977 नए मामले, 70 लोगों की मौत
Corona

भोपाल, 27 मई मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,977 नए मामले सामने आए जिससे प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,73,855 हो गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण से 70 और व्यक्तियों की मौत हो गई। राज्य में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,828 हो गयी है।

यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 577 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 409 एवं जबलपुर में 99 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,73,855 संक्रमितों में से अब तक 7,27,700 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 38,327 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 6,845 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2021 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).