एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 197 नए मामले आए, एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 197 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या 2,56,214 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 197 नए मामले आए, एक व्यक्ति की मौत

भोपाल, छह फरवरी मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 197 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या 2,56,214 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से एक और व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,820 हो गयी है।

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से बैतूल में एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे अधिक 924 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 614, उज्जैन में 104, सागर में 150, जबलपुर में 251, खरगोन में 107 एवं ग्वालियर में 227 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 22 नये मामले इंदौर में आए, जबकि भोपाल में 90 नये मामले आए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,56,214 संक्रमितों में से अब तक 2,50,320 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 2,074 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को 315 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2021 11:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).