खेल की खबरें | इस पिच पर 193 रन हासिल किए जाने चाहिए थे: रोहित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि उनकी टीम को राजस्थान रायल्स के खिलाफ शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छे विकेट पर 194 रन का लक्ष्य हासिल करना चाहिए था।
नवी मुंबई, दो अप्रैल मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि उनकी टीम को राजस्थान रायल्स के खिलाफ शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छे विकेट पर 194 रन का लक्ष्य हासिल करना चाहिए था।
मुंबई की टीम को 23 रन से हार का सामना करना पड़ा और इस दौरान चोटिल सीनियर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की कमी साफ खली।
रोहित ने हालांकि कहा कि जब तक यह बल्लेबाज हाथ की चोट से पूरी तरह नहीं उबर जाता तब तक वह उसे खिलाकर जोखिम नहीं लेंगे।
रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे लगा है कि उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 193 रन बनाए। बटलर ने शानदार पारी खेली, हमने उसे आउट करने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन मुझे लगता है कि इस पिच पर 193 रन के खिलाफ जीत दर्ज की जानी चाहिए थी, विशेषकर जब आपको सात ओवर में 70 रन की जरूरत हो। लेकिन इस तरह की चीजें होती हैं और अभी टूर्नामेंट का शुरुआती समय है। हम सीख सकते हैं।’’
रोहित ने मैच के सकारात्मक पक्षों पर कहा, ‘‘बुमराह ने अच्छी गेंदबाजी की। मिल्स ने भी। और तिलक ने शानदार बल्लेबाजी की। इशान की बल्लेबाजी बेहतरीन थी। मुझे लगता है कि अगर इन दोनों में से कोई अंत तक बल्लेबाजी करता तो अंतर पैदा होता।’’
कप्तान ने हालांकि अगले मैच में सूर्यकुमार के उपलब्ध होने के बारे में कुछ तय नहीं बताया।
उन्होंने कहा, ‘‘वह हमारे लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। फिट होने पर वह सीधे टीम में आएगा लेकिन हम चाहते हैं कि वह अंगुली की चोट से पूरी तरह उबर जाए।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2022 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

