देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के 193 नए मामले, चार और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में कोविड-19 के 193 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,943 हो गयी है।
आइजोल, 20 जून मिजोरम में कोविड-19 के 193 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,943 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से चार और लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कुल 81 लोगों की मौत इस महामारी से हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा 140 नए मामले आइजोल जिले में सामने आए हैं जबकि लांगतलाई में (23) और कोलासिब में 14 नए मामले सामने आए हैं।
अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में 16 मरीज ऐसे हैं जिन्होंने हाल ही में यात्रा की थी जबकि 177 मामले संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए।
मिजोरम में फिलहाल 3,733 लोगों का उपचार चल रहा है और 13,129 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं।
राज्य में संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 77.48 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.47 प्रतिशत है।
राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर लालजवनी ने बताया कि अभी तक 3.70 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2021 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

