ताजा खबरें | अरुणाचल में सुबह 11 बजे तक 19 फीसदी मतदान

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. (तस्वीरों के साथ)

(तस्वीरों के साथ)

ईटानगर, 19 अप्रैल अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार सुबह 11 बजे तक कुल 8,92,694 मतदाताओं में से अनुमानित 19 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य की दो लोकसभा और 50 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहले ही 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पर निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है।

खराब मौसम के कारण सुबह के समय मतदान का प्रतिशत सामान्य था, लेकिन मौसम की स्थिति में सुधार के साथ इसमें तेजी आई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पवन कुमार सेन ने कहा कि राज्य के कुछ मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में तकनीकी खराबी आने के कारण मतदान में देरी हुई, जिन्हें बाद में बदल दिया गया।

सीईओ ने कहा कि विभिन्न जिलों से मिली खबरों के अनुसार, हिंसा की किसी भी घटना के बिना अब तक मतदान शांतिपूर्ण रहा है।

सीईओ ने कहा कि केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू, मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चौना मीन शुरूआत में मतदान करने वालों में थे।

अधिकारियों ने कहा कि रीजीजू ने नवनिर्मित बिचोम जिले में अपने गांव नफरा में अपना वोट डाला, जबकि खांडू ने तवांग जिले के मुक्तो निर्वाचन क्षेत्र में सरकारी माध्यमिक विद्यालय बोम्बा में अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जहां से उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी।

मीन ने चौखम में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) के टी परनाइक और उनकी पत्नी अनाघा परनाइक ने यहां पी सेक्टर सरकारी माध्यमिक विद्यालय में मतदान केंद्र एक पर अपना वोट डाला।

राज्यपाल ने संवाददाताओं से कहा, "मैंने संवैधानिक विशेषाधिकार के तहत अपना वोट डाला और मैं राज्य के सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करता हूं।"

इस चुनाव में 4,54,256 महिलाओं सहित 8,92,694 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के पात्र हैं। विधानसभा चुनाव के लिए 133 और लोकसभा चुनाव के लिए 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\