एजेंसी न्यूज

पुणे में रूबी हॉल क्लिनिक की 19 नर्स और 6 पैरामेडिकल कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, हॉस्पिटल को किया गया क्वारंटाइन

पुणे में रूबी हॉल क्लिनिक की 19 नर्सों और छह अन्य पैरामेडिकल कर्मियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बोमी भोटे ने कहा कि वर्तमान में किसी में भी कोई लक्षण नहीं हैं और सभी की हालत स्थिर है.

पुणे में रूबी हॉल क्लिनिक की 19 नर्स और 6 पैरामेडिकल कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, हॉस्पिटल को किया गया क्वारंटाइन
कोरोना वायरस का प्रकोप (Photo Credits: IANS)

पुणे, 21 अप्रैल: पुणे में रूबी हॉल क्लिनिक (Ruby Hall Clinic) की 19 नर्सों और छह अन्य पैरामेडिकल कर्मियों को कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित पाया गया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बोमी भोटे ने कहा कि वर्तमान में किसी में भी कोई लक्षण नहीं हैं और सभी की हालत स्थिर है. पिछले हफ्ते, महाराष्ट्र के प्रमुख निजी अस्पताल के सामान्य वार्ड में कार्यरत एक नर्स को कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित पाया गया था.

अस्पताल ने बाद में अपने 1,000 कर्मचारियों की जांच की. भोटे ने कहा, ‘‘चिकित्सा सहायकों सहित 19 नर्सों और छह अन्य कर्मियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इन सभी में कोई लक्षण नहीं है और इनकी हालत बिल्कुल स्थिर है. कोविड-19 से पीड़ित पाए गए सभी कर्मियों को को अस्पताल के एक पृथक इकाई में रखा गया है और उन सभी के करीबी संपर्क में आए सभी लोगों का पता लगाया गया है और उनकी जांच की गई है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में कोरोना वायरस से और 16 लोगों की मौत, 9000 से अधिक लोग संक्रमित

उन्होंने कहा, ‘‘एहतियाती उपाय के तौर पर, हमने अस्पताल के भीतर एक पूरी इमारत को कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए समर्पित कर दिया है. हमारे सामूहिक, समन्वित और व्यापक प्रयास से यह सुनिश्चित हो पाया है कि अस्पताल में एक भी (गैर-कोरोना वायरस) रोगी संक्रमित नहीं हुआ है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).