नेपाल में कोरोना वायरस के 19 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 603 हुई
स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, संक्रमित सभी नए लोग पुरुष हैं। परसा जिले में तीन लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। बारा, मोरंग और रौतहट जिलों से एक-एक मामला सामने आया है।
काठमांडू, 24 मई नेपाल में रविवार को कोरोना वायरस के 19 नए मामले सामने आए, जिससे देश में संक्रमितों की कुल संख्या 603 हो गयी।
स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, संक्रमित सभी नए लोग पुरुष हैं। परसा जिले में तीन लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। बारा, मोरंग और रौतहट जिलों से एक-एक मामला सामने आया है।
इसी तरह, रूपनदेही में छह लोगों को संक्रमित पाया गया है, जबकि कपिलवस्तु में तीन व्यक्तियों और काठमांडू, नुवाकोट और गुलमी में एक-एक व्यक्ति को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।
मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के 17 और रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है, जिससे देश में अब ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 87 हो गई है।
कोरोना वायरस से अब तक नेपाल में तीन लोगों की जान जा चुकी है।
वर्तमान में, नेपाल में अभी 513 मरीजों का इलाज चल रहा है।
वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 24 मार्च को लगाया गया देशव्यापी लॉकडाउन दो जून तक प्रभावी रहेगा। नेपाल ने सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक 14 जून तक के लिए बढ़ा दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2020 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

