देश की खबरें | वर्ष 2019 से भारतीय हवाई अड्डों के आसपास ड्रोन, यूएफओ के उड़ने की 19 घटनाएं: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वर्ष 2019 से भारतीय हवाई अड्डों के आसपास ड्रोन या उड़ने वाली अज्ञात वस्तुओं (यूएफओ) के उड़ने की 19 घटनाएं हुई हैं। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वी के सिंह ने सोमवार को यह जानकारी उच्च सदन को दी।

नयी दिल्ली, आठ अगस्त वर्ष 2019 से भारतीय हवाई अड्डों के आसपास ड्रोन या उड़ने वाली अज्ञात वस्तुओं (यूएफओ) के उड़ने की 19 घटनाएं हुई हैं। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वी के सिंह ने सोमवार को यह जानकारी उच्च सदन को दी।

उन्होंने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अनुसार, वर्ष 2019 में देश भर के हवाई अड्डों के आसपास ड्रोन या यूएफओ दिखने के मामलों की संख्या 11 थी।

मंत्री ने जवाब में कहा कि वर्ष 2020 में भारतीय हवाई अड्डों के आसपास ड्रोन या यूएफओ दिखने की कोई घटना नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 और वर्ष 2022 में, भारतीय हवाई अड्डों के आसपास क्रमशः छह और दो घटनाएं हुईं जिनमें ड्रोन या यूएफओ दिखाई दिए।

सिंह ने कहा, ‘‘उपर्युक्त मामलों में से, दो सीमावर्ती राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों से जुड़े हैं- दो फरवरी, 2021 को सूरत हवाई अड्डे (गुजरात) और 27 जून, 2021 को जम्मू हवाई अड्डे (जम्मू और कश्मीर) के पास इस तरह की घटना का पता चला।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now