देश की खबरें | उपराज्यपाल दफ्तर के 13 कर्मचारी समेत 19 सरकारी कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल के दफ्तर के 13 कर्मचारी और छह अन्य सरकारी कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

जियो

नयी दिल्ली, दो जून दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल के दफ्तर के 13 कर्मचारी और छह अन्य सरकारी कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि एलजी सचिवालय में काम करने वाले कनिष्ठ सहायक, चालक, चपरासी समेत 13 कर्मी जानलेवा कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

यह भी पढ़े | मुंबई: निसर्ग चक्रवात तूफान का डर, इंडिगो एयरलाइन्स ने कल के लिए 17 विमान को किया रद्द.

बैजल ने ट्वीट किया, " मेरे सचिवालय के कोविड-19 से संक्रमित हुए अधिकारियों की सेहत को लेकर बेहद फिक्रमंद हूं। सभी अधिकारियों की सेहत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य पर करीब से निगाह रखी जा रही है। ये सभी अधिकारी इस मुश्किल वक्त में अग्रिम मोर्च के कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिला कर अथक रुप से काम कर रहे थे। "

एक अन्य ट्वीट में एलजी ने कहा, " मैं काम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। सरकार के प्रोटोकॉल के मुताबिक, कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सभी एहतियाती उपाय सख्ती से जारी हैं। "

यह भी पढ़े | चीन को लगेगा झटका: US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को दिया G-7 सम्मेलन में शामिल होने का न्योता, इन मुद्दों पर भी की चर्चा.

सूत्रों ने बताया कि एलजी दफ्तर में तैनात दो वरिष्ठ नौकरशाह पृथकवास में चले गए हैं, क्योंकि चालक और चपरासी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

मंगलवार को एलजी दफ्तर में तैनात करीब 22 सुरक्षा कर्मियों की कोविड-19 जांच हुई। मंगलवार को एलजी कार्यालय को संक्रमण मुक्त किया गया।

हाल में, एलजी के दफ्तर के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने कोविड-19 की जांच कराई थी जब एक कनिष्ठ सहायक संक्रमित पाया गया था।

इस बीच सूत्रों ने बताया कि दिल्ली सरकार के भी छह कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। वे एलजी दफ्तर में काम कर रहे थे।

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 990 नए मामले आए थे, जिसके बाद कुल मामले 20,834 हो गए थे। वहीं मरने वालों की संख्या 523 पहुंच गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट