जरुरी जानकारी | जून में घरेलू उड़ानों से 19.84 लाख लोगों ने की यात्रा: डीजीसीए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस साल जून में कुल 19.84 लाख लोगों ने घरेलू उड़ानों से यात्रा की, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 83.5 प्रतिशत कम है। विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई इस साल जून में कुल 19.84 लाख लोगों ने घरेलू उड़ानों से यात्रा की, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 83.5 प्रतिशत कम है। विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

उसने कहा कि छह प्रमुख भारतीय विमानन कंपनियों में से पांच की सीटें भरने की दर या लोड फैक्टर जून 2020 में 50 से 60 प्रतिशत के बीच रहा।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Forecast: सौराष्ट्र और कच्छ में आज होगी भारी बारिश, IMD ने गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए जारी किया अलर्ट.

डीजीसीए ने कहा, "कोरोना वायरस महामारी के कारण उड़ानों के सीमित परिचालन के चलते जून 2020 में यात्री लोड फैक्टर में तेज गिरावट आयी।’’

इस साल जून में स्पाइसजेट की सीटें भरने की दर 68 फीसदी रही। हालांकि, अन्य प्रमुख विमानन कंपनियों इंडिगो, गोएयर, विस्तार, एयरएशिया इंडिया और एयर इंडिया की सीटें भरने की दर जून महीने में क्रमश: 60.7 प्रतिशत, 57.9 प्रतिशत, 56.6 प्रतिशत, 56.5 प्रतिशत और 56.5 प्रतिशत रही।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी बोले- 10 अगस्त तक देश में होंगे कोरोना के 20 लाख से ज्यादा केस, महामारी रोकने के ठोस कदम उठाए सरकार.

कोरोना वायरस महामारी के बीच दो महीने के अंतराल के बाद भारत ने 25 मई को घरेलू यात्री उड़ानों को फिर से शुरू किया। भारतीय विमानन कंपनियों को अपनी कोविड-19 महामारी से पहले की घरेलू उड़ानों में से अधिकतम 45 प्रतिशत का संचालन करने की अनुमति है।

डीजीसीए ने पिछले महीने कहा था कि 25 मई से 31 मई के बीच कुल 2.81 लाख हवाई यात्रियों ने घरेलू यात्रा की थी।

डीजीसीए के आंकड़ों में उल्लेख किया गया कि समय पर परिचालन के मामले में विस्तार का चार मेट्रो हवाई अड्डों - बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जून में 96.1 प्रतिशत रहा।

नियामक ने कहा कि इंडिगो और एयरएशिया इंडिया इन चार हवाई अड्डों पर 95.5 प्रतिशत और 94.7 प्रतिशत प्रदर्शन के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर रहीं।

जून में, इंडिगो ने 11.89 लाख घरेलू यात्रियों को सेवाएं दी, जो कि कुल घरेलू बाजार का 52.5 प्रतिशत हिस्सा है। दूसरे स्थान पर, स्पाइसजेट ने जून में 3.82 लाख घरेलू यात्रियों को सेवाएं दी। डीजीसीए ने कहा कि एयर इंडिया, एयरएशिया इंडिया, विस्तार और गोएयर ने जून में क्रमशः 2.9 लाख, 1.62 लाख, 1.3 लाख और 89,000 घरेलू यात्रियों को सेवाएं दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\