विदेश की खबरें | नेपाल में कोविड-19 के 189 मामले सामने आए, संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,400 के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 189 मामले सामने आए। यह देश में एक दिन में संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। इसी के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,400 से अधिक हो गई।
काठमांडू, 30 मई नेपाल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 189 मामले सामने आए। यह देश में एक दिन में संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। इसी के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,400 से अधिक हो गई।
नए मामलों में से 77 भारत की सीमा से सटे एक जिले से हैं।
यह भी पढ़े | COVID-19 का वैश्विक आंकड़ा 60 लाख के करीब, अब तक संक्रमण से 3 लाख 64 हजार से अधिक ली हुई मौत.
नेपाल में पिछले चार दिन से लगातार सौ से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
शुक्रवार को देश में संक्रमण के 170 मामले सामने आए थे। अभी तक देश में कोविड-19 से छह मरीजों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि चार महिलाओं समेत 189 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
वक्तव्य में कहा गया कि देश में अब तक कोविड-19 के कुल 1,401 मामले सामने आ चुके हैं।
ताजा सामने आए मामलों में से 77 मरीज भारत की सीमा से सटे कपिलवस्तु जिले के हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2020 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

