देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड के 1,886 नये मामले, संक्रमण से पांच लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड- 19 के 1,886 नये मामले दर्ज किए गए जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से पांच लोगों की मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने उक्त जानकारी दी।
मुंबई, दो अगस्त महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड- 19 के 1,886 नये मामले दर्ज किए गए जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से पांच लोगों की मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने उक्त जानकारी दी।
राज्य में अभी तक कुल 80,50,171 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और संक्रमण से 1,48,110 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।
राज्य में सोमवार को कोविड के 830 नये मामले आए थे और संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। दरअसल सप्ताहांत पर कम संख्या में नमूनों की जांच होने के कारण सोमवार को संक्रमण के नये मामले कम थे।
सोमवार शाम तक, 24 घंटों में 18,775 नमूनों की जांच की गई थी जबकि पिछले 24 घंटों में 34,083 नमूनों की जांच की गई है।
वहीं, मुंबई में मंगलवार को कोविड के 329 नये मामले दर्ज किए गए जबकि नासिक में 93 नये मामले आए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2022 09:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

