कोलकाता के निजी अस्पतालों में नौकरी छोड़ कर 185 नर्सें अपने घरों के लिए हुईं रवाना, कहा- जान बची रही तो जीवित बचें, तो आगे भी नौकरी मिल जाएगी
पश्चिम बंगाल की राजधानी में हाल के दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के बाद यहां विभिन्न निजी अस्पतालों में नौकरी करने वाली मणिपुर की कम से कम 185 नर्सें इस्तीफा देकर अपने गृह राज्य के लिये रवाना हो गई हैं. एक अन्य नर्स ने कहा अगर हम जीवित बचें, तो आगे भी नौकरी मिल जाएगी.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजधानी में हाल के दिनों में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के बाद यहां विभिन्न निजी अस्पतालों में नौकरी करने वाली मणिपुर की कम से कम 185 नर्सें इस्तीफा देकर अपने गृह राज्य के लिये रवाना हो गई हैं. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के दौरान पहले से ही नर्सों की कमी है और ऐसे में इन नर्सों के चले जाने से दिक्कत बढ़ेगी. इस निजी अस्पताल की भी नौ नर्स नौकरी छोड़ कर जा चुकी हैं.
इस्तीफा देने वाली एक नर्स ने फोन पर कहा, "हमारे अभिभावक चिंतित हैं और यहां रोजाना मामले बढ़ने से हम भी काफी तनाव में हैं. हमारा राज्य एक हरित प्रदेश है और हम घर वापस जाना चाहते हैं. परिवार और माता-पिता हमारी प्राथमिकता है." एक अन्य नर्स ने नाम नहीं बताने की शर्त पर पीटीआई- से कहा, "अगर हम जीवित बचें, तो आगे भी नौकरी मिल जाएगी."
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

