एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 18,257 नए मामले, 25 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में रविवार को कोविड-19 के 18,257 नए मामले आए जबकि 25 और मरीजों की मौत हो गई।

देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 18,257 नए मामले, 25 मरीजों की मौत

तिरुवनंतपुरम, 18 अप्रैल केरल में रविवार को कोविड-19 के 18,257 नए मामले आए जबकि 25 और मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही राज्य में अबतक संक्रमित हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 12,39,424 हो गई है जिनमें से 4,929 मरीजों की मौत हुई है।

उल्लेखनीय है कि ये मामले राज्य सरकार द्वारा राज्य में आने वाले सभी घरेलू यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच कराने के आदेश के बीच आए हैं।

यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक गत 24 घंटे में 4,565 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं जिन्हें मिला कर अब तक 11,40,486 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य में इस समय 93,686 उपचाराधीन मरीज हैं।

एर्णाकुलम में रविवार को सबसे अधिक 2,835 नए मामले आए। इसके अलावा कोझिकोड में 2,560 नए संक्रमित मिले।

विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य में जांच के लिए शुक्रवार और शनिवार को कुल 3,00,971 नमूने लिए गए। गत 24 घंटे में 1,08,898 नमूनों की जांच की गई जिनमें संक्रमण की दर 16.77 प्रतिशत रही।

केरल में 2,37,036 लोगों को निगरानी में रखा गया है जिनमें से 11,353 अस्पताल में हैं।

इस बीच, राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर कहा है कि दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को आने से 48 घंटे पहले या राज्य में दाखिल होने के तुरंत बाद आरटी-पीसीआर विधि से कोविड-19 जांच करानी होगी। जांच नतीजे आने तक उन्हें अपने गंतव्य पर एकांतवास में रहना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2021 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).