एजेंसी न्यूज

COVID-19: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 182 नये मामले सामने आये

मंत्रालय के सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में केरल में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है।

COVID-19: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 182 नये मामले सामने आये
(Photo : X)

मंत्रालय के सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में केरल में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पांच दिसंबर 2023 के बाद एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 841 नये मामले 31 दिसंबर को दर्ज किये गये थे. कोविड के उपचाराधीन मरीजों में से लगभग 92 प्रतिशत मरीज घर पर ही पृथक-वास में हैं.

आधिकारिक सूत्रों ने कहा, ‘‘वर्तमान में उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि ‘जेएन.1’ उपस्वरूप की वजह से न तो नये मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है और न ही अस्पताल में भर्ती होने वालों मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.’’ देश में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण अप्रैल-जून 2021 में महामारी की स्थिति बेहद भयावह हो गई थी और उस दौरान सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के 4,14,188 नये मामले सामने आए थे और 3,915 मरीजों की मौत हुई थी.

देशभर में 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में कोरोना वायरस से साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है और इस संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है. मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2024 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).