देश की खबरें | ब्रिटेन से केरल लौटे 18 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने मंगलवार को यहां बताया कि ब्रिटेन से लौटे 18 लोग अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 29 दिसंबर केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने मंगलवार को यहां बताया कि ब्रिटेन से लौटे 18 लोग अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ब्रिटेन में वायरस के नए स्वरूप के बारे में पता चलने के बाद वहां से लौटने वालों को पृथक करने के लिये प्रबंध किये गए हैं।

मंत्री ने कहा कि ब्रिटेन से लौटे आठ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनके नमूनों को जीन के विश्लेषण के लिये पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेज दिया गया है।

मंत्री ने कहा कि भारत में कम से कम छह लोग ब्रिटेन में पाए गए सार्स-कोव2 के नए स्वरूप की चपेट में आ चुके हैं। मंत्री ने कहा कि जो लोग उम्रदराज हैं या अन्य रोगों से ग्रस्त हैं उन्हें अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि केरल के चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर निगरानी पहले ही बढ़ाई जा चुकी है।

मंत्री ने इससे पहले कहा था कि हाल ही में संपन्न स्थानीय निकाय चुनाव के बाद मामलों में भारी वृद्धि की संभावना थी, हालांकि ऐसा नहीं हुआ। सरकार ने इस संबंध में ऐहतियाती कदम उठाए इसलिये राज्य में मृत्युदर नहीं बढ़ी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी