Gujarat Hospital Fire: गुजरात के भरूच में अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 के 18 मरीजों की मौत
गुजरात के भरूच में एक अस्पताल में शुक्रवार देर रात आग लगने से कोरोना वायरस के कम से कम 18 मरीजों की मौत हो गई.
भरूच, 1 मई : गुजरात (Gujarat) के भरूच में एक अस्पताल (Hospital) में शुक्रवार देर रात आग लगने से कोरोना वायरस (Coronavirus) के कम से कम 18 मरीजों की मौत हो गई. हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीरों में कुछ मरीजों के शव तक स्ट्रेचरों और बेड पर झुलसते हुए नजर आए.
एक अधिकारी ने बताया कि चार मंजिला वेलफेयर अस्पताल में देर रात एक बजे हुए इस हादसे के वक्त करीब 50 अन्य मरीज भी थे जिन्हें स्थानीय लोगों एवं दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला. यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में 18 से 45 वर्ष आयु समूह में अंत्योदय राशनकार्डधारियों को सबसे पहले टीका
पुलिस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया, “सुबह साढ़े छह बजे की सूचना के मुताबिक, हादसे में मृतक संख्या 18 है. आग लगने के तुरंत बाद, हमें 12 मरीजों के मौत की पुष्टि की गई थी.”
Tags
संबंधित खबरें
Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद में गैस की लाइन बनी मौत की कतार, सिलेंडर के इंतजार में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम; सरकार पर उठे सवाल
Govandi Fire Video: मुंबई के गोवंडी में लकड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां; काबू पाने की कोशिश जारी
'तुम्हें फ्रिज में नहीं देखना चाहते': मुंबई में डेंटल छात्रा की खुदकुशी, सुसाइड नोट के आधार पर बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
Who Is James Coles? कौन हैं 21 साल के जेम्स कोल्स, द हंड्रेड ऑक्शन में स्टार ऑलराउंडर के लिए जमकर लगी बोली. 4.8 करोड़ रुपये में लंदन स्पिरिट ने खरीदा
\