एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोरोना से 18 और लोगों की मौत, संक्रमण के 1346 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के कारण 18 और लोगों की मौत हो गई वहीं संक्रमण के 1346 नए मामले सामने आए।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोरोना से 18 और लोगों की मौत, संक्रमण के 1346 नए मामले

लखनऊ, सात जुलाई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के कारण 18 और लोगों की मौत हो गई वहीं संक्रमण के 1346 नए मामले सामने आए।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद में मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 18 और मरीजों की मौत के साथ इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 827 हो गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना के पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 1346 मरीज पाए गए: 7 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1346 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में 9514 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है वहीं अब तक 19627 मरीज पूरी तरह ठीक हो कर घर जा चुके हैं।

प्रसाद ने बताया कि इस समय पृथकवास वार्ड में 9530 लोगों को रखा गया है। इसके अलावा पृथकवास केंद्रों में 4044 लोग रखे गए हैं, जिनके नमूने लेकर उनकी जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़े | कानपुर पुलिस हत्याकांड: प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर फिर बोला हमला, प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल.

उन्होंने बताया कि प्रदेश में सोमवार को 30,329 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 922049 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि इस वक्त पूरे प्रदेश में घर-घर जाकर सर्वेक्षण का काम चल रहा है। मेरठ मंडल में यह दो जुलाई से जबकि बाकी 17 मंडलों में यह पांच जुलाई से शुरू हुआ है। इसके तहत मेडिकल टीमें घर-घर जाकर लोगों का हालचाल ले रही हैं, अगर उन्हें कोई लक्षण है तो उसे रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2020 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).