विदेश की खबरें | पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार के 18 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने शपथ ली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के नवनियुक्त कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ के 18 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को शपथ ली, जिसका उद्देश्य आम चुनाव तक नकदी संकट से जूझ रहे देश का संचालन और सत्ता का निर्बाध हस्तांतरण सुनिश्चित करना है।
इस्लामाबाद, 17 अगस्त पाकिस्तान के नवनियुक्त कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ के 18 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को शपथ ली, जिसका उद्देश्य आम चुनाव तक नकदी संकट से जूझ रहे देश का संचालन और सत्ता का निर्बाध हस्तांतरण सुनिश्चित करना है।
सरकारी प्रसारक ‘रेडियो पाकिस्तान’ ने अपनी खबर में बताया कि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने कार्यवाहक मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई।
पूर्व विदेश सचिव जलील अब्बास जिलानी को विदेश मंत्री, सरफराज बुगती को गृह मंत्री, शमशाद अख्तर को वित्त मंत्री, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अनवर अली हैदर को रक्षा मंत्री और वरिष्ठ पत्रकार मुर्तजा सोलांगी को सूचना मंत्री नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, अन्य मंत्रालय के मंत्रियों ने भी शपथ ली।
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को नौ अगस्त को भंग कर दिया गया, जिससे शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार का कार्यकाल समाप्त हो गया और कार्यवाहक सरकार स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ।
पाकिस्तान में आम चुनाव 90 दिनों के भीतर होने की उम्मीद है लेकिन निर्वाचन आयोग अगर नयी जनगणना के आधार पर परिसीमन कराता है तो इसमें अधिक समय लग सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)