देश की खबरें | 'वन महोत्सव 2025' के तहत तेलंगाना में लगाए जाएंगे 18 करोड़ पौधे : मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सोमवार को कहा कि तेलंगाना सरकार ने 'वन महोत्सव 2025' के तहत 18 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
हैदराबाद, सात जुलाई मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सोमवार को कहा कि तेलंगाना सरकार ने 'वन महोत्सव 2025' के तहत 18 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
प्रोफेसर जयशंकर तेलंगाना कृषि विश्वविद्यालय में 'वन महोत्सव 2025' के कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल को याद किया और लोगों से अपने बच्चों के नाम पर भी पौधे लगाने का आग्रह किया।
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार रेड्डी ने कहा, "यदि हम प्रकृति का ध्यान रखेंगे तो प्रकृति हमारी रक्षा करेगी।"
उन्होंने कहा कि यदि लोग पेड़ों का पालन-पोषण अपने बच्चों की तरह करें, तो तेलंगाना पूर्णतः हरित क्षेत्र बन सकता है।
रेड्डी ने कहा कि जनता की सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की ओर से 60 टिकट महिलाओं को दिए जाएंगे, ताकि विधान मंडलों में महिलाओं के आरक्षण को लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाया जा सके।
उन्होंने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि अगले विधानसभा चुनावों में पार्टी की ओर से 60 टिकट महिलाओं को दिए जाएं।
विभिन्न महिला-केंद्रित पहलों को सूचीबद्ध करते हुए रेड्डी ने सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने, लड़कियों के लिए सरकारी स्कूल शुरू करने और इस वर्ष महिला समूहों को 21,000 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराने जैसी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

