देश की खबरें | 18-19 कंपनियां कोविड टीका तैयार करने में जुटी हैं : हर्षवर्धन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 टीके तैयार करने में 18-19 टीका कंपनियां जुटी हैं और वे नैदानिक ​​परीक्षण के विभिन्न चरणों में हैं।

नयी दिल्ली, 15 फरवरी स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 टीके तैयार करने में 18-19 टीका कंपनियां जुटी हैं और वे नैदानिक ​​परीक्षण के विभिन्न चरणों में हैं।

उन्होंने संवाददातओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगले दो-तीन हफ्तों में 50 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविड टीकाकरण शुरू किया जाएगा।

हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड-19 टीकों को लेकर 18-20 कंपनियां प्रयासरत हैं और वे परीक्षण के विभिन्न चरणों में हैं। उन्होंने कहा कि भारत 20-25 देशों को टीकों की आपूर्ति करेगा।

हर्षवर्धन ने टीकों से संबंधित अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि सार्वजनिक टीके सुरक्षित और प्रभावी हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले सात दिनों में देश के 188 जिलों में कोविड-19 के कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है जबकि 21 जिलों में 21 दिनों से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है।

हर्षवर्धन ने लोगों से कोविड संबंधी उचित व्यवहार का पालन करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, "यह महत्वपूर्ण है कि कोविड संबंधी उचित व्यवहार का पालन करते रहें, जिसे मैं वास्तविक टीकों के साथ सामाजिक टीका कहता हूं।’’

भारत ने देश में आपातकालीन उपयोग के लिए भारत बायोटेक और ऑक्सफोर्ड - एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित टीकों को मंजूरी दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान