देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,760 नए मामले, चार मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,760 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,27,651 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
भोपाल, 14 फरवरी मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,760 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,27,651 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में चार लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है जिसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,697 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।
उन्होंने कहा कि सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 155 और भोपाल में 372 नए मामले दर्ज किए गए।
उल्लेखनीय है कि इंदौर और भोपाल जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 16,929 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 4,555 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 10,00,025 लोग मात दे चुके हैं।
अधिकारी ने बताया कि राज्य में सोमवार को 2,46,208 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 11,24,76,826 खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2022 09:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

