देश की खबरें | बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 17,501 नए मामले सामने आए, 98 मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17,501 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,80,894 हो गई।
कोलकाता, तीन मई पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17,501 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,80,894 हो गई।
वहीं, कोलकाता में एक ही दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 3,990 नए मामले दर्ज किए गए।
स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 15,937 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद राज्य में अब तक कुल 7,49,296 लोग ठीक हो चुके हैं।
इसके मुताबिक, बंगाल में इसी अवधि में कोविड-19 के 98 मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 11,637 तक पहुंच गई।
बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में फिलहाल 1,19,961 मरीज उपचाराधीन हैं।
बंगाल में पिछले 24 घंटे में 55,287 नमूनों की जांच की गई, जिसके साथ ही अब तक कुल 1,06,00,346 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2021 01:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

