एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 17,466 नये मामले, 66 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में रविवार को कोविड-19 के 17,466 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32,71,530 हो गयी, जबकि 66 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 16,035 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 17,466 नये मामले, 66 मरीजों की मौत

तिरुवनंतपुरम, 25 जुलाई केरल में रविवार को कोविड-19 के 17,466 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32,71,530 हो गयी, जबकि 66 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 16,035 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

केरल में कोविड-19 के नये मामलों में इजाफा होने से संक्रमण की दर बढ़कर 12.3 प्रतिशत हो गयी।

विज्ञप्ति के मुताबिक, केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 15,247 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 31,14,716 हो गयी। केरल में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,40,276 हो गयी है।

विज्ञप्ति के अनुसार, संक्रमण के नये मामलों में मालापुरम जिले में सर्वाधिक 2684 नये मरीज मिले। इसके बाद कोझिकोड में (2379), त्रिशूर में (2190), एर्नाकुलम में (1687), पलक्कड़ में(1552), कोल्लम में (1263), तिरुवनंतपुरम में (1222) और अलाप्पुझा में कोरोना वायरस संक्रमण के 914 नये मामले सामने आए।

केरल में अब तक 2,62,48,280 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिसमें से 1,42,008 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2021 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).